कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने वकीलों को बड़ी छूट दी है|


चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए वकीलों को कोर्ट में वर्चुअली पेश होने की अनुमति दे दी है| उन्होंने कहा कि ‘अखबारों की रिपोर्ट बताती है कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं| ऐसे में अगर वकील अदालत के सामने वर्चुअल रूप से पेश होना चाहते हैं तो वे ऐसा कर सकते हैं| वे हाइब्रिड मोड में भी काम कर सकते हैं|


बताते चलें कि भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,435 लोग संक्रमित पाए गए हैं| यह पिछले 163 दिनों के आंकड़ों में सबसे अधिक आंकड़े हैं| देश में एक्टिव मामले 23 हजार 91 पहुंच गए है, इन मरीजों का इलाज चल रहा है| साथ ही कोविड-19 से होने वाली मौतें भी बढ़ गई है| पिछले 24 घंटे के अंदर 15 लोगों की जान चली गई है| इसमें चार केरल , चार महाराष्ट्र जबकि एक-एक छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, पुडुचेरी और राजस्थान से शामिल है|
बता दें कि अब तक संक्रमण के चलते 5 लाख 30 हजार 916 मौतें हो चुकी है|
पिछले 4 दिन के अंदर ही मौत की रफ्तार 200% बढ़ गई है|