वाहन और कर्मचारियों की पहुंच से दूर वाले स्थानो में इस तरह से बुझाई जाएगी आग….. पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में अब आग पर काबू पाना पहले से बेहतर हो जाएगा। बता दे कि कर्मचारियों और अग्निशमन वाहनों की पहुंच से दूर वाले क्षेत्रों में अब तक आग बुझाना काफी मुश्किल होता था मगर अब ऐसे क्षेत्रों में अग्निशामक बाल से आग बुझाई जाएगी। जहां पर अग्निशमन वाहन और कर्मचारी नहीं पहुंच सकते इस बल के जरिए वहां पर आग पर काबू पाया जाएगा। बता दे कि भवनों की आग पर इस बॉल के जरिए काबू पाया जा सकता है।

Advertisements

अग्निशमन विभाग के पास इस बॉल की खेप पहुंच चुकी है। बॉल को हाथ से आसानी से प्रभावित क्षेत्र में फेंका जा सकता है इसके जरिए 11 से 23 वर्ग फुट के दायरे में लगी आग बुझाई जा सकती है जानकारी के मुताबिक इस बॉल में 90% पैम पाउडर के साथ सूखा रसायन होता है जो आग बुझाने में कारगर है। जैसे ही बॉल आग के संपर्क में आएगी यह फट जाएगी और इससे बाहर निकलने वाले रसायन से आग बुझेगी।