कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हुई कैबिनेट बैठक में धामी कैबिनेट ने नाइट कर्फ्यू बढाने समेत इन मुख्य फैसलों पर लगाई मुहर

देहरादून| राज्य में आए दिन कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है| जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी है| कोरोना के साथ-साथ ओमिक्रोन ने भी राज्य में दस्तक दे दी है| इन्हीं सब के चलते राज्य सरकार ने राज्य में लागू नाइट कर्फ्यू की अवधि 2 घंटे बढ़ा दी है| अब रात 10 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा| कैबिनेट में हुए निर्णय के बाद शासन ने इसके साथ कोरोना के प्रतिबंधित दिशा निर्देश भी जारी कर दी है|


आइए जानते है धामी कैबिनेट की प्रमुख फैसले-:

  • कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रहेगा|
  • मास्क का प्रयोग अब अनिवार्य हो गया है|
  • वृद्धावस्था पेंशन, विधवा और दिव्यांग पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए किया गया है|
  • भूतपूर्व सैनिकों को भवन कर से छूट दी गई है|
  • शिक्षा मित्रों का मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार किया गया है|
  • राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने संबंधी विधेयक को अनुमति देने को राज्यपाल से अनुरोध किया जाएगा|
  • कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण किए जाने का फैसला सीएम पर छोड़ा गया है|
  • राज्य स्वास्थ्य नीति को मंजूरी दी गई है|
  • गंगोलीहाट नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद बनाने का निर्णय लिया गया है|
  • पुरानी पेंशन से वंचित कर्मियों को राहत दी गई है|