
भारतीय भाषा समर कैम्प के पाँचवे दिवस पर समर कैम्प केन्द्र – राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय – बासोट ( भिकियासैण) में प्रात: सभी बच्चों द्वारा गढ़वाली वंदना के उपरांत योगाभ्यास किया गया। जिसमें अनुलोम – विलोम, कपालभाति, भ्रामरी का योगाभ्यास कराया गया। इसके उपरांत एससीईआरटी से तय की गयी गतिविधि के अनुसार सन्दर्भदाता शिक्षकों की सहायता से बच्चों को एलसीडी के माध्यम से गढ़वाली भाषा में बाल फिल्म दिखायी गयी। मुख्य सन्दर्भदाता कृपाल सिंह शीला , दयाशंकर गिरी, ठाकुर पाल सिंह जी बच्चों को सैन्य बलों के अभियानों “ऑपरेशन सिंदूर ” पर बच्चों को जानकारी देने के साथ ऑपरेशन सिंदूर पर यू ट्युब फिल्म दिखायी गयी। इसके उपरांत भारतीय सशस्त्र बलों की भूमिका पर सन्दर्भदाता ठाकुर पाल सिंह ने अपनी बात बच्चों के बीच साझा की। इसके उपरांत बच्चों द्वारा तीन गढ़वाली कहानियों का वाचन किया गया। इसके उपरांत मुख्य सन्दर्भदाता कृपाल सिंह शीला द्वारा बच्चों को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चों को नशा करने के दुष्परिणाम से परिचित कराया। व बच्चों से जीवन में नशा न करने का संकल्प दिलाया। इसके उपरांत सभी बच्चों ने नशे के दुष्परिणाम पर चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विचारों, भावों को चित्रों में उकेरा। बबीता, पायल, सोम्या, कार्तिक,याशिका ने सबसे अच्छी चित्रकला बनायी। इसके उपरांत दिव्यांशु ,रक्षिता, तनु, मोहित के द्वारा छड़ कठपुतली के माध्यम से वृक्षों को संरक्षित किये जाने पर एक गढ़वाली में लघु नाटक प्रस्तुत किया। पाँचवे दिवस के समर कैम्प के समर कैम्प में 36 बच्चों की प्रतिभागिता रही। सभी बच्चों ने आज की गतिविधियों में सक्रिय प्रतिभाग किया।
