गोवा में भी ‘आप’ को मिला राज्य पार्टी का दर्जा, दिल्ली और पंजाब के बाद गोवा तीसरा राज्य…….

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में उसके प्रदर्शन की समीक्षा के आधार पर चुनाव आयोग से उसे गोवा में राज्य पार्टी का दर्जा मिल गया है| दिल्ली और पंजाब के बाद गोवा तीसरा राज्य होगा जहां उसे यह दर्जा मिला है| आयोग से मिले आधिकारिक पत्र का हवाला देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, अगर हमें एक और राज्य में यह दर्जा मिला तो हमें आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी घोषित किया जाएगा|