दीपक बाली की ताजपोशी के बाद कोठियाल का बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर।

देहरादून। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में नई लीडरशिप तैयार करने की कोशिश की जिसके तहत पार्टी ने काशीपुर से प्रत्याशी रहे दीपक वाली को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया, जिसके बाद से लगातार खबरें आ रही थी कि कर्नल कोठियाल चुकी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार थे वह नाराज चल रहे हैं इन्हीं खबरों के बीच कर्नल कोठियाल ने एक बयान में इन सभी खबरों का खंडन किया है।

Advertisements

कर्नल कोठियाल ने कहा कि वे पार्टी से किसी भी कारण से नाराज नहीं है, स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने कुछ समय का विश्राम दिया हुआ है जिसके बाद वह पूरी ताकत से फिर से जनता के बीच उतरेंगे, कर्नल कोठियाल ने कहा कि पार्टी ने और जनता ने बेहद प्यार और सम्मान दिया है इसलिए अब वह पीछे नहीं हटने वाले हैं,हालांकि आपको बता दें कर्नल अजय कोठियाल के सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर शुभकामनाएं नहीं दी गई इसके बाद से चर्चाएं तेज थी कि कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहे हैं।