
देहरादून| उत्तराखंड में घने कोहरे और ठंड को देखते हुए सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है|
सभी सरकारी गैर सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और पब्लिक स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टी घोषित करते हुए बंद रखने का आदेश दिया है| इसके चलते स्कूलों की मंगलवार से शुरू होने जा रही प्री बोर्ड परीक्षा भी पीछे खिसक जाएंगी|
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोमवार को यह आदेश जारी कर दिया है|
बताते चलें कि इन दिनों कड़ाके की ठंड व बेहद घने कोहरे के चलते मैदानी इलाकों में एक मीटर तक की दूरी में भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा है| इससे सड़क हादसे होने की संभावना बनी हुई है| जिस कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है| सरकार ने स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के आदेश को सख्ती से लागू करने का आदेश जारी कर दिया है|
बता दें कि उत्तराखंड में के कई स्कूल मंगलवार 10 जनवरी को खुलने वाले थे| मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून मुकुल कुमार सती ने इसकी पुष्टि की है|

