Holi news:- होली पर देखने को मिलेगा भद्रा का साया…. जानिए होलिका दहन के लिए मिलेगा कितना समय

इस बार होलिका दहन में भद्र का साया देखने को मिलेगा। बता दे कि होलिका दहन के लिए केवल एक घंटा और 14 मिनट ही मिलेंगे। होली के पूर्व 17 मार्च से होलाष्टक लग जाएंगे और ऐसे में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। होलिका दहन पर देर रात तक भद्रा का साया रहेगा और भद्र समाप्त होने पर ही होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए एक घंटा 14 मिनट का समय मिलेगा। 24 मार्च को होलिका दहन होगा।

आचार्य डॉक्टर सुशांत राज के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9:54 से शुरू होकर 25 मार्च 12: 29 तक रहेगी। 24 मार्च को भद्रा का साया रहने के कारण रात 11:13 से 12:27 तक होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा और इसी दौरान होलिका दहन कर सकते हैं। होलाष्टक लगने के बाद कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे और होलाष्टक में शादी से लेकर अन्य शुभ काम प्रतिबंधित होते हैं।