उत्तराखंड में बने 300 आयुष वेलनेस सेंटरों में बने हर्बल गार्डन, मरीजों को दी जाएगी जड़ी-बूटियों की जानकारी

उत्तराखंड में आयुर्वेद विभाग के माध्यम से स्थापित 300 आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटरों में हर्बल गार्डन बनाए गई है| अब यहां इलाज के लिए आने वाले मरीज आयुष चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली जड़ी-बूटियों की खूबियों को जा सकेंगे|


दरअसल, केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा दिया जा रहा है| राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत उत्तराखंड में आयुष डिस्पेंसरियों को हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित किया गया हैं| पहली बार इन केंद्रों के परिसर में हर्बल गार्डन भी बनाए गए हैं, जहां पर प्राचीन समय से आयुर्वेद चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली जड़ी-बूटियों के पौधे लगाए गए हैं|


सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय के मुताबिक, पहले चरण में 300 वेलनेस सेंटरों में हर्बल गार्डन बनाए गए हैं| जहां पर मरीजों को जड़ी-बूटी के बारे में जानकारी दी जाएगी| यहां अश्वगंधा, बाला, गिलोय, अमलाकी, ब्राह्मी, गुड़ची, कुमारी, हरेड़ा, मंडूका, परणी, निंबा, सतावरी, तुलसी, वसा, नीम आदि जड़ी-बूटियों के पौधे लगाए गए हैं|