
नई दिल्ली| हार्ट अटैक के बाद दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान में भर्ती देश के मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है| राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड अवस्था में पहुंच सकता है|
बताते चलें कि 10 अगस्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव को दसवें दिन भी होश नहीं आया| वह वेंटिलेटर पर है और बेहद गंभीर स्थिति में होने की सूचना मिली है| इस बीच उनके सभी रिश्तेदार और परिवार के करीबी सदस्यों का दिल्ली पहुंचना जारी है|
राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना की माने तो बृहस्पतिवार सुबह एम्स के डॉक्टरों ने जानकारी दी कि राजू का ब्रेन ठीक से काम नहीं कर रहा है| वह लगभग डेड की स्थिति में है| इस बीच हार्ड भी दिक्कत कर रहा है|
बता दें कि एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव का इलाज डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में हो रहा है| डॉक्टर के अनुसार ब्रेन के ऊपरी हिस्से का इलाज करते समय उनके ब्लड प्रेशर में भी असामान्य उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है|
राजू के स्वास्थ्य को लेकर उनके रिश्तेदार चिंतित हैं| तमाम रिश्तेदार लखनऊ, कानपुर और मुंबई से एम्स पहुंच रहे हैं| परिवार वालों का कहना है कि हमें अब भी ईश्वर पर भरोसा है|
