Health tips :- रात को दही खाने से हो सकते हैं कई नुकसान, जाने क्या कहते हैं विशेषज्ञ

रोजाना की कैल्शियम और प्रोटीन की जरूरतों को काफी हद तक पूरी करने में दही का सेवन कारगर साबित होता है,गर्मियों में दही खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है, ये पेट को ठंडा करने के साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे भी पहुंचाता है। भारतीय संस्कृति में भी किसी शुभ कार्य से पहले दही शक्कर खिलाने की परंपरा है। गर्मी से राहत दिलाने के लिए लोग दही के अलावा इससे बना रायता, छाछ और लस्सी का सेवन भी करते हैं। सेहत की लिहाज से इसका सेवन फायदेमंद होता है। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि दही के साथ कुछ फूड्स को नहीं खाना चाहिए। अलग प्रकृत्ति होने के कारण स्वास्थ्य पर इसका विपरीत असर हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से –

Advertisements

दही में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। इसमें कई हेल्दी बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पाचन संबंधी विकारों को दूर करने में सहायक होते हैं। दही में लैक्टिक एसिड, विटामिन बी-6, बी-12, आयरन, कैल्शियम, राइबोफ्लोविन जैसे न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को बीमारियों से दूर रखने में कारगर होते हैं।

साथ ही, दही पोटैशियम से भरपूर होते हैं जो हार्ट डिजीज के खतरे को कम करते हैं। कैल्शियम की मौजूदगी से रक्त वाहिकाओं की नसें मुलायम बनी रहती हैं जिससे नसें संकुचित नहीं होती हैं और रक्त संचार ठीक से होता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी दही का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा, जोड़ों के दर्द और हड्डी की बीमारियों को दूर करने में भी ये सहायक होता है।

किस समय करना चाहिए दही का सेवन: रोजाना की कैल्शियम और प्रोटीन की जरूरतों को काफी हद तक पूरी करने में दही का सेवन कारगर साबित होता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर सही टाइम पर दही का सेवन न किया जाए तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

बता दें कि दही की तासीर ठंडी होती है ऐसे में रात के समय दही खाने से कफ और खांसी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। साथ ही, गलत समय पर इसका सेवन करने से मोटापा और स्किन प्रॉब्लम्स को बढ़ावा देता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दही में पित्त और कफ बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। इसलिए सावधानी से ही इसका सेवन करना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक हमेशा दही दिन के समय ही खाना चाहिए। साथ ही, फ्रिज में रखी दही खाने से बचें, ताजी दही सेहत को अधिक फायदा करती है।

🚫 इन चीजों के साथ न करें दही: एक्सपर्ट्स के मुताबिक दूध और दही का साथ में सेवन नहीं करना चाहिए। इस वजह से एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, दही के साथ फलों को भी नहीं खाना चाहिए। वहीं, दही और नमक खाने से बीपी की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा, गर्म तासीर वाले भोजन के साथ भी दही नहीं खाना चाहिए। फ्राइड फूड्स और दही का सेवन साथ में करना भी नुकसानदायक हो सकता है।