पदयात्रा में हरीश रावत ने किया पूर्ण बहुमत से जीतने का दावा

बीते शुक्रवार को नैनीताल के रामनगर जिले में हुई पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा कहती कुछ और और करती कुछ और है। सरकार ने दिन-प्रतिदिन रोजमर्रा की वस्तुओं पर कीमतें बढ़ाई है
जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की यह पदयात्रा लखनपुर से शुरू हुई तथा ग्रीन वैली पहुंचकर संपन्न हो गई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उनकी यह पदयात्रा महंगाई के खिलाफ है कांग्रेस के कार्यकर्ता यह पदयात्रा करके सरकार को नींद से जगा रहे है। व उन्होंने अपनी पदयात्रा का नाम ‘भाजपाई ढोलकी पोल खोल’ बताया।


हरीश रावत का कहना है कि सरकार की करनी का जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में दे देगी उन्होंने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस फिर से पूर्ण बहुमत से जीतेगी। हरीश रावत ने अपने कार्यकर्ताओं से यह निवेदन किया कि वह आपसी मनमुटाव छोड़कर आने वाले चुनाव पर ध्यान दें और भाजपा का छल जनता के सामने लाए। कांग्रेस के इस आयोजन के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, पूर्व राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी, सभासद तनुज दुर्गापाल, कुलदीप शर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोकुल सिंह आदि मौजूद रहे।