Haridwar -: अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में जल्द विराजेंगे रामलला, हरिद्वार में संतो से चर्चा

अयोध्या में नवनिर्मित भवन मंदिर के गर्भ गृह में जल्द श्री रामलला विराजमान हो जाएंगे| जनवरी 2024 में मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस के बीच भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी|

Advertisements


धर्म नगरी में संतों को आमंत्रित करने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय रविवार को श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा पहुंचे| जहां उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज सहित अन्य वरिष्ठ संतो से बातचीत की और जनवरी 2024 में मकर संक्रांति से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक किसी अन्य कार्यक्रम से स्वयं को मुक्त रखने और रामलला के भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की|
बता दें इस महोत्सव में देशभर के सभी धर्म संप्रदाय के संत रहे, ऐसा आग्रह सभी से किया जा रहा है|