हरिद्वार:- कांवड़ मेले के सफल संचालन के बाद पुलिस टीम को किया गया सम्मानित….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य की धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेला संपन्न हो चुका है और मेले के सकुशल समापन पर देवभूमि धर्मशाला प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैथौला व उनकी टीम को सम्मानित किया। वहीं पुलिस ने भी मेले में सहयोग के लिए धर्मशाला समिति पदाधिकारियों और अन्य संस्थाओं को धन्यवाद दिया। बता दें कि कांवड़ मेले के समापन पर समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ व महामंत्री विकास तिवारी का कहना है कि इस बार 4 करोड़ से अधिक कावड़ यात्रियों की भीड़ में पुलिस ने पहले से आखिर तक मेहनत से ड्यूटी करते हुए अपना फर्ज निभाया है। इस दौरान एसएसआई मुकेश थलेड़ी, रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीण रावत, खड़खड़ी चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार को पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। बता दें कि मेले के दौरान सभी संस्थाओं व स्थानीय निवासियों ने भी अपना सहयोग दिया और इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।