हरिद्वार:- गंगा के बढ़ते जलस्तर से चिंतित है स्थानीय निवासी….. अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन

उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जिलों में इन दिनों काफी बारिश के कारण गंगा नदी उफान पर है। बता दें कि गंगा नदी का जलस्तर बीते शनिवार को सुबह 6:00 बजे 242.50 मीटर, दोपहर 12: 00 बजे 242.55 मीटर और दोपहर 2:00 बजे के बाद 292.70 मीटर रिकॉर्ड किया गया जिसके बाद प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है और तटवर्ती इलाकों में बाढ़ राहत चौकियों को मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार की देर रात बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बीते शनिवार की रात से आज रविवार की सुबह तक हरिद्वार में 24 एमएम वर्षा दर्ज की गई है तथा गंगा किनारे स्थानीय निवासियों को गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements

Recent Posts