Haldwani violence update:- मास्टर माइंड से होगी 2.68 करोड़ रुपए की वसूली…… जारी हुई आरसी

हल्द्वानी हिंसा के मामले में नगर निगम द्वारा आरसी जारी कर दी गई है। बता दें कि अब मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के खिलाफ नगर निगम ने 2.68 करोड़ रुपए की आरसी जारी की है और आरसी की वसूली के लिए डीएम को पत्र भी भेज दिया गया है। बता दे कि यह वसूली तहसील के माध्यम से की जाएगी।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय द्वारा आज सोमवार को आरसी जारी की गई और इस वसूली को लेकर डीएम को पत्र भी भेजा गया तथा अब्दुल मलिक के कब्जे में सरकारी जमीन को हटाने के दौरान हुई हिंसा में नगर निगम के कई वाहन समेत सामान जल गया जिसकी लागत 2.4 करोड़ है इसलिए अब्दुल मलिक के खिलाफ उसके घर में नोटिस चस्पा किया गया था। 15 फरवरी तक पैसा जमा करने के लिए कहा गया था जिसके बाद नगर निगम ने वसूली के सभी प्रयास किए मगर उसके बाद भी वसूली नहीं हो पाई। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के अनुसार तहसील वसूली का कार्य करेगी तथा अगर पैसा नहीं मिला तो अब्दुल मलिक के बैंक खाते फ्रिज कर दिए जाएंगे और उसकी संपत्ति को भी नीलाम कर दिया जाएगा।