
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां कुछ समय पहले रामपुर रोड स्थित कार शोरूम से चोरी हुई तिजोरी की जंगल में मिलने की चर्चाएं तेज है लेकिन इस मामले में पुलिस ने अभी तक मौन धारण कर रखा है। जानकारी के मुताबिक चोर तिजोरी को टांडा जंगल में फेंक गए और चोरों के मध्य प्रदेश भागने की आशंका है। पुलिस का दावा है कि चोरी का जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
बता दें कि बीते 14 अक्टूबर की रात 12 से 2:30 बजे के बीच पालनपुर सिटी निवासी संजय अग्रवाल के शोरूम से तिजोरी चोरी हुई थी। कार गोदाम के बगल में एक कमरे की खिड़की से होते हुए चोर अंदर घुसे और शोरूम मालिक के कार्यालय में पहुंचे। यहां से 190 किलो की तिजोरी में रखें 25 लख रुपए लेकर फरार हो गए थे। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है और तिजोरी मिलने की चर्चाएं भी तेज हो रही है। पुलिस के अधिकारी अभी तक इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि इस दौरान कई अहम साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं जिनके आधार पर आरोपित पकड़े जाएंगे। चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए पुलिस टीमों ने उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में भी डेरा डाला है।

