हल्द्वानी:- तार- तार हुए रिश्ते….. फूफा ने अपनी नाबालिक भतीजी से किया दुष्कर्म

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां पर फूफा ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। हल्द्वानी के टांडा जंगल में फूफा ने अपनी 16 साल की नाबालिक भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। जानकारी के मुताबिक भतीजी को नौकरी लगवाने के बहाने फूफा बाइक से हल्द्वानी लेकर आ रहा था और इस दौरान उसने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। टांडा जंगल में फूफा ने इस इन्होंने हरकत को अंजाम दिया। किसी तरह नाबालिक पुलिस बैरियर तक पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को आपबीती सुनाने के बाद पुलिस मामले में जांच कर रही है इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Advertisements

Recent Posts