हल्द्वानी:- दिल्ली से युवक के घर आई प्रेमिका….. जमकर हुआ हंगामा….. मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां एक युवती दिल्ली से अपने पूर्व प्रेमी के घर आई और उसने युवक के बारे में व उसके माता-पिता के बारे में अपशब्द कहे। युवक की मां से शिकायत करने के लिए वह दिल्ली से हल्द्वानी आ गई और उसके बाद उसने युवक के घर पर काफी हंगामा किया। युवक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने माता-पिता से अभद्रता करते हुए रुपए मांगे और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नवंबर 2021 में युवक और युवती की मुलाकात मेरठ के शादी समारोह के दौरान हुई थी और दोनों दूर के रिश्तेदार है जिसके बाद दोनों प्रेम प्रसंग में पड़ गए तथा बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली निवासी युवती प्रार्थना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह युवक उसे गालियां दे रहा था इसलिए उसे रविवार की सुबह उसके घर आना पड़ा जैसे ही वह घर पहुंची तो उसने घंटी बजाई तभी युवक का बड़ा भाई आया और उसका पूर्व प्रेमी भी आ गया। उसने आते ही युवती को दो थप्पड़ मार दिए और युवक की मां ने भी अंदर लाकर उसे पीटने के लिए कहा। मामले में युवक रितिक का कहना है कि प्रार्थना से अप्रैल 2023 से उसकी बातचीत नहीं होती लेकिन वह आए दिन उसे धमकी देती है और गाली- गलौज करती है तथा पैसे भी मांगती है। इस मामले में पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी है तथा उसके बाद ही पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

Advertisements

Recent Posts