
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर बीए की छात्रा के साथ उसी के दोस्त ने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। छात्रा के साथ उसके दोस्त और दोस्त के साथियों ने एक साल तक कई बार दुष्कर्म किया और उसे अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया गया। छात्रा ने एक साल बाद यह बात अपनी बहन को बताई और बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। इस मामले में चार युवक समेत एक महिला भी शामिल है।
महिला पर दुष्कर्म, मारपीट ,धमकाने समेत आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर देते हुए युवती ने बताया कि उसकी छोटी बहन हल्द्वानी में बुआ के घर रहकर स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है और अगस्त 2023 में बहन का दोस्त नीरज आर्या उसे बातों में उलझाकर नवाबी रोड स्थित किराए के कमरे में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया और असली वीडियो तथा फोटो बनाएं इसके बाद उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया तथा उसे धमकी भी दी गई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।

