हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा:- सीएम ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक….. पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाला मोर्चा….. राज्य में हाई अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में गुरुवार की शाम को हल्द्वानी में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बता दे कि अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई हिंसा के बाद राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की और हिंसा के बारे में जानकारी दी।

मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि हल्द्वानी हमेशा से प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक रहा है वहां पर ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है तथा कोटद्वार में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है और संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। फिर से माहौल खराब ना हो इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। वही सीएम धामी ने एडीजी कानून व्यवस्था और जिलाधिकारी नैनीताल को घटना के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि एक-एक दंगाई की पहचान कर कार्यवाही की जाए। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवैध निर्माण को हटाए जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले और क्षेत्र में शांति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए रजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं और उन्होंने अपने आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारी नैनीताल से लगातार समन्वय बनाकर रखें। हिंसा के बाद पैरामिलिट्री फोर्स ने हल्द्वानी में मोर्चा संभाल लिया गया है और अन्य 6 जिलों से भी भारी पुलिस फोर्स मंगाई गई है।