उद्यान विभाग को सौंपा जाएगा हाकम सिंह का 1 हेक्टेयर राजस्व भूमि पर लगाया गया सेब का बगीचा

उत्तरकाशी| हाकम सिंह के सेब के बगीचे को उद्यान विभाग को सौंपा जाएगा, यह बगीचा राजस्व विभाग की भूमि पर लगाया गया है| राजस्व विभाग ने जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है| प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बनाए 4 भवन भी पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिए हैं|


पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी हाकम सिंह की सरकारी भूमि पर बनाई संपत्ति को प्रशासन ध्वस्त व जब्त कर कार्रवाई कर रहा है| सबसे पहले गोविंद वन्य जीव विहार ने वन विभाग की भूमि पर बने दो रिसॉर्ट को ध्वस्त किया था| इसके बाद प्रशासन ने राजस्व भूमि पर बनाएं चार भवन ध्वस्त किए थे| अब प्रशासन ने 1 हेक्टेयर राजस्व भूमि पर लगाए गए सेब के बगीचे को कब्जे में लिया है| बगीचे में करीब 322 सेब के पेड़ है| राजस्व विभाग बगीचे को उद्यान विभाग को सौंपने की तैयारी कर रहा है|