कर्मचारियों के आंदोलन पर रोक लगाने के आदेश को वापस ले सरकार- मनोज तिवारी

अल्मोड़ा। वर्तमान में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मियों पर प्रदेश सरकार ने रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं जिसके बारे में बयान जारी करते हुए पूर्व विधायक मनोज तिवारी का कहना है, कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को धरना प्रदर्शन करने का अधिकार दिया गया है तथा सरकार धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने का आदेश जारी करके कर्मचारियों का दमन कर रही है। व लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही है।

Advertisements

तथा सरकार के इस फैसले से जो अधिकारी जानबूझकर काम नहीं करते उन्हें भी बल मिलेगा। तथा उनका कहना है कि राज्य का 3 महीनों के लिए चुनावी मोड पर जाने से कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होगा जो अत्यंत चिंताजनक है। तथा सरकार धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने के आदेश को वापस लें। क्योंकि धरना प्रदर्शन करने का अधिकार जनता को लोकतंत्र ने दिया है और इसे वापस लेकर सरकार अलोकतांत्रिक कार्य कर रही हैं।