इन तीन दिनों तक मसूरी पहुंचने का आउटर रूट ही दिखाएंगे गूगल और मैपल, पढें पूरी खबर

नए साल के जश्न मनाने के लिए मसूरी और दून में यातायात का दबाव बढ़ जाता है| इस दौरान बाहरी राज्यों के अधिकांश वाहन चालकों को यहां हालिता तय रुटों की सटीक जानकारी नहीं होती| ऐसे में वे पहले के रूटों पर ही बढ़ता हैं और दून में यातायात का दबाव बढ़ता है| इससे बचने के लिए पुलिस ने नया तरीका निकाला है| जिसके तहत ये एप तीन दिन तक लोगों को केवल बाहरी रूट दर्शाएंगे|


पुलिस ने आने वाले तीन दिनों के लिए शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए गूगल तथा मैपल के साथ अनुबंध किया है| जिसके तहत 29, 30 और 31 दिसंबर को गूगल और मैपल मसूरी जाने के लिए शहर के रूटों के बजाय आउटर रूटों को अपने मैप पर दर्शाएंगे| इससे बाहरी राज्यों के वाहन शहर की बजाय आउटर रूटों से मसूरी जाएंगे और शहर में यातायात का दबाव कम होगा|


पुलिस का कहना है कि इन तीन दिनों में पुलिस के द्वारा तय बाहरी रूटों को ही गूगल और मैपल दिखाएंगे| इन एप में मसूरी जाने के लिए शहर के पहले वाले रूटों को नहीं दर्शाया जाएगा, बल्कि जो आउटर रूट है वही दिखेंगे|
पुलिस ने इसके लिए गूगल और मैपल को आउटर रूटों की पूरी मैपिंग देती है| इससे बाहरी राज्यों से मसूरी आने-जाने के लिए आउटर रूटों का प्रयोग करेंगे| जिससे शहर में यातायात का दबाव कम रहेगा|


एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि गूगल और मैपल पर आमतौर पर शहर के रूट ही दिखते हैं, लिहाजा इस बार इन कंपनियों से टाइअप किया गया है कि इन तीन दिनों में शहर की बजाय मसूरी आने जाने के बाहरी रूटों को ही दर्शाया जाए|