Good News -: कपड़ों के लिए भारत सरकार बनाएगी ‘इंडिया साइज’, जाने कुछ खास

भारतीयों को कपड़े खरीदते समय ब्रिटेन-अमेरिकी साइज से चयन करना होता है| यह अमेरिका, यूरोप के नागरिकों की शारीरिक बनावट पर आधारित है, जो अक्सर भारतीयों पर फिट नहीं होते हैं| अब इस मुश्किल को जानने व समझने के बाद केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय इंडिया साइज बनवा रहा है| टेक्सटाइल सचिव रचना शाह ने बीते दिवस कारोबारी संगठन फिक्की के कार्यक्रम के दौरान कहा कि इंडिया साइज में कपड़ों की नाप और मानक आकार भारतीयों की शारीरिक बनावट के अनुसार होंगे| जो हमें बेहतर ढंग से फिट होंगे|

Advertisements


बता दें इस समय एक्स्ट्रा स्मॉल, स्मॉल, मीडियम, लार्ज, लार्ज और डबल एक्स्ट्रा लार्ज नाप के कपड़े भारत में मिल रहे हैं| यह अमेरिका और ब्रिटेन में तय किए गए हैं| कंपनी भारतीय हो या विदेशी भारत में इन्हीं नाप में कपड़े बेचती है| जबकि विदेशियों की ऊंचाई, वजन, शारीरिक बनावट भारतीयों से अलग होती है| इसी कारण अक्सर नाप की समस्या आती है|
रचना शाह के मुताबिक, कपड़ा मंत्रालय ने इंडिया साइड परियोजना को अनुमति दी है| जिसके तहत भारत के विभिन्न हिस्सों से 25,000 महिला व पुरुषों की शारीरिक बनावट का डाटा जुटाया जाएगा| 15 से 65 साल के इन लोगों के समस्त शरीर का त्रिआयामी स्कैन किया जाएगा| इस आधार पर बनी नई नाप का प्रयोग भारतीय और विदेशी कंपनियां परिधान तैयार करते समय करेंगे|
बता दें, केवल कपड़े ही नहीं यह अध्ययन वाहन, फिटनेस व खेल, कला, कंप्यूटर, गेमिंग और विमान निर्माण जैसे सेक्टर में भी भारतीयों की शारीरिक बनावट के अनुसार उत्पादन बनाने में मदद करेगा|