खुशखबरी – दुनिया के शीर्ष 2 फ़ीसदी वैज्ञानिकों में शामिल हुए डॉ. सुनील चमोली

uttarakhand – स्टैनफोर्ड विवि कैलीफोर्निया द्वारा हर वर्ष दुनिया भर के वैज्ञानिकों की रैंकिंग जारी की जाती है| दुनिया भर के विश्वविद्यालयों का सर्वे करके यह सूची जारी की जाती है| सर्वे में वैज्ञानिकों के सबसे उल्लेखनीय सो देखे जाते हैं| इसी सर्वे में साल 2021 की सूची में जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुनील पंत चमोली को फिर से 2 फ़ीसदी वैज्ञानिकों में शामिल किया गया|

डॉ. सुनील चमोली टिहरी जिले के न्यूली गांव के मूल निवासी है और दो हजार अट्ठारह से जीबी पंत संस्थान में कार्यरत है| पिता एमआर चमोली बीएसएनएल से सेवानिवृत्त है, जबकि माता प्रेमा चमोली ग्रहणी है| डॉ. सुनील फ्लूट, फ्लो, हीट एक्सचेंजर पर उन्होंने विशेष रूप से शोध कार्य किया है| उनके 50 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं| वह थर्मल सिस्टम के साथ ही ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भी विशेष योगदान दे रहे हैं|

डॉ.चमोली की इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. यशवीर सिंह, कुलसचिव डॉ. वीएन काला, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी प्रो. आशुतोष गुप्ता ने इसे गौरव का क्षण बताते हुए खुशी जाहिर की|