गोलज्यू संदेश यात्रा -: आज गरुड़ और कौसानी होते हुए उदयपुर को प्रस्थान करेगी यात्रा

बागेश्वर| अपनी धरोहर संस्था द्वारा आयोजित श्री गोलज्यू संदेश यात्रा बागेश्वर पहुंची| इस दौरान भक्तों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया जबकि महिलाओं ने कुमाऊनी परिधान में यात्रा का स्वागत किया| यात्रा में शामिल श्री गोलज्यू ध्वज के साथ यात्रियों ने नगर स्थित गोलू मंदिर बागनाथ मंदिर और चंडिका मंदिर में पूजा अर्चना की| यात्रा में शामिल सदस्य रात्रि विश्राम मा चंडिका मंदिर में करेंगे|
गोलज्यू संदेश यात्रा आज सुबह गरुड़, कौसानी होते हुए उदयपुर को प्रस्थान करेगी| इस दौरान यात्रा का स्वागत किया जाएगा| गरुड़ स्थित गोलू मंदिर में यात्रा सुबह 7:00 बजे पहुंची| यहां यात्रा का जोरो-शोरों से स्वागत हुआ| वही कौसानी में भी यात्रा के स्वागत की तैयारियां चल रही है|