उत्तराखंड – जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट में गो फर्स्ट एयर लाइंस ने अपनी सेवा की शुरुआत की

गुरुवार को जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट में गो फर्स्ट एयर लाइंस ने अपनी सेवा देनी शुरू कर दी है| इसकी पहली हवाई सेवा दिल्ली से जौलीग्रान्ट के लिए शुरू की गई| जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर गो फर्स्ट एयर लाइंस का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया|

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हवाई सेवा में विस्तार से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी| एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि यह विमान सेवा सभी 7 दिनों तक संचालित रहेगी| निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा यह विमान दिल्ली से सुबह 11:30 बजे गो फर्स्ट का विमान देहरादून के लिए उड़ान भरेगा, और दोपहर 12:15 में देहरादून पहुंचेगा| फिर 12:45 पर दिल्ली के लिए रवाना होगा| यह विमान 13:40 पर दिल्ली लैंड करेगा| 13:35 पर दिल्ली से अन्य विमान देहरादून के लिए उड़ान भरेंगे| जो 14:30 बजे तक देहरादून एयरपोर्ट पर उतरेंगे और देहरादून से 15:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे| गो फर्स्ट की तीसरी हवाई सेवा 13:50 बजे मुंबई से देहरादून के लिए उड़ान भरेगी और 16:05 बजे देहरादून पहुंचेगी| यहां से 16:35 बजे मुंबई के लिए यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगी|