पारंपरिक खेलों के साथ हुआ “गिरै कौतिक – 2026” का आगाज

पौराणिक, पारंपरिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक गिरै कौतिक- 2026 का आगाज़ गिर के खेल को समर्पित खेल के साथ ही विभिन्न पारंपरिक खेलों के साथ 14 जनवरी ,2026 को उत्तरायणी संक्रांति के दिन गिरै कौतिक की शुरुआत पारंपरिक व मानसिक खेल बाघ बकरी,शतरंज,नीबू चम्मच दौड़, रस्सा – कस्सी, रस्सी कूद, सामान घेरो ईनाम पाओ,मुर्गा झपट,लूडो ,कैरम ,दौड़ चित्रकला,निबंध, भाषण, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (जूनियर,सीनियर), साँप सीढ़ी, बैलून पास ,कबड्डी आदि प्रतियोगिता के साथ की गयी। दो दिवसीय गिरै कौतिक का शुभारंभ मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह व विशिष्ट अतिथि शिव सिंह रावत व रामदत्त उप्रेती के द्वारा किया गया। ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके उपरांत ‘गिरै कौतिक एवं सास्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह शीला, उपाध्यक्ष शिव सिंह रावत व इस कौतिक के मुख्य आयोजक प्रेम प्रकाश, बलवन्त रावत,सुन्दर प्रकाश, सुरेन्द्र सिंह ,हरी राम, दीवानीराम द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। पारंपरिक खेलों का शुभारंभ मशाल जुलूस के साथ धावक जानवी डंगवाल के द्वारा शुरुआत की गयी। इसके उपरांत 200 मीटर की प्रारम्भ हुयी। दौड़ के रुप में पहली प्रतियोगिता में दीपक अस्वाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतंरज में आदित्य ठाकुर ने प्रथम, लूड़ो में अभिनव ने प्रथम पारंपरिक ढ्यप के खेल में अभिनय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में जीनापानी टाइटन कमांडो टीम से आयुष गड़ाकोटी, पवन रावत,अतुल गड़ाकोटी, विवेक गड़ाकोटी, दीपक सिंह अस्वाल, आदित्य ठाकुर,विश्वजीत ठाकुर विजेता रही। हॉकी (गिर) में अतुल गड़ाकोटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ जनों में शिवसिंह रावत व दीवानीराम ने भी हॉकी (गिर) खेला। खेलों का शुभारंभ लक्ष्मण सिंह (एडिशनल एस. आई.),आनंद त्रिपाठी, श्रवण सैनी,प्रकाश सिंह (हैड़ कास्टेबल) समिति के उपाध्यक्ष शिवसिंह रावत,अध्यक्ष कृपाल सिंह शीला, मुख्य मेला आयोजक प्रेम प्रकाश के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राम सिंह रावत, सुन्दर प्रकाश ,दीवानीराम,हीरा सिंह, सुधीर चंद्रा ,रामदत्त उप्रेती, नरीराम, गोपाल राम ,अमित,मोहित, भूपेन्द्र,मनीषा, अभिनव,रोहित, अंजली,पूनम, दिनेश,रमन,मोहित,दीपा,आशा,हीना, नमन, देवांश आदि वरिष्ठ जनों के साथ प्रतिभागियों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी प्रथम स्थान विजेता प्रतिभागियों को “गिरै कौतिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति ग्राम सभा- चनुली-सरपटा द्वारा गिर खेल के लोगो से बने गोल्ड, सिल्वर मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply