तोहफा :- 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों के खातों में आएगी ₹12000 की रकम,

उत्तराखंड। राज्य सरकार ने राज्य के सभी शासकीय विद्यालयों के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात देने की तैयारी की है दरअसल छात्र छात्राओं को टेबलेट दिए जाने की योजना पर लंबे समय से चर्चा हो रही है समय कम होने के कारण सरकार ने अब टेबलेट ना देकर सभी छात्र छात्राओं के खातों में सीधे 12 ₹12000 की रकम भेजने का निर्णय लिया है इसके लिए छात्र छात्राओं से आधार कार्ड बैंक अकाउंट संबंधित जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisements

सरकार के इस फैसले से अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधक और अभिभावक खासी नाराज बताए जा रहे हैं अशासकीय विद्यालयों से जुड़े लोगों का कहना है कि जब देश में समान शिक्षा प्रणाली लागू है अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थी भी एनसीईआरटी का ही पाठ्यक्रम पढ़ते हैं बावजूद इसके सरकार का दोहरा रवैया गलत है।