
गरुड़ (बागेश्वर ) । गरुड़ बाजार से बैजनाथ तक आए दिन जाम से लोग परेशान हैं। बाजार क्षेत्र में हर दस मिनट बाद जाम लग जा रहा है। आए दिन हो रही इस अव्यवस्था से लोगों में यातायात पुलिस के विरुद्ध तीव्र रोष व्याप्त है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से जाम से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
आए दिन बाजार क्षेत्रों में जाम ही जाम लग रहा है। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। बीच बाजार से वाहन बैक हो रहे हैं। यातायात पुलिस भी जाम पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। पुलिस का बाइकर्स पर भी कोई नियंत्रण नहीं है। जिससे आए दिन गरुड़ बाजार, टीटबाजार, बैजनाथ, डंगोली, गागरीगोल में जाम लग रहा है। जिससे जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बेतरतीब खड़े वाहन भी जाम लगा रहे हैं। क्षेत्रीय जनता ने पुलिस अधीक्षक से जाम से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

