गरुड़:- सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गागरीगोल में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

गरुड़ (बागेश्वर) । सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर गागरीगोल में विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डी एन तिवारी ने मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान महेश पांडे, विपिन जोशी, महाविद्याल के अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत का बैच अलंकरण कर स्वागत किया। प्राचार्य ने उद्घाटन अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में विद्यार्थियों के साथ विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधिया की जाएगी। जिनमें योगा, भ्रमण, गांव भ्रमण, श्रम दान, बौद्धिक सत्र,रचनात्मक लेखन, नशा मुक्ति अभियान ,सांस्कृतिक संध्या आदि शामिल रहेंगे।
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्रसंघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत को को उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने पर बधाई दी गई।
शिविर के संचालक शिव प्रकाश राय ने सात दिवसीय शिविर की रूप रेखा प्रस्तुत की और श्रम तथा बौद्धिक शिविरों की जानकारी साझा की। शिविर आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को जगाता है , राष्ट्र सेवा की प्रेरणा भी सेवा योजना शिविर से मिलती है। शिविर के दौरान विद्यार्थी आसपास के गांवों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाएंगे।
उद्घाटन अवसर पर प्राचार्य प्रो डी एन तिवारी, चंद्र शेखर बिष्ट, शिव प्रकाश राय, अवधेश तिवारी, छात्र संघ उपाध्यक्ष ममता रावत, अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, विशाल फर्स्वाण, उर्वशी पंत, प्रियंका यादव, विवेक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply