गरुड़ – शहीद रामसिंह बोरा राजकीय हाईस्कूल भगरतोला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच वार्षिकोत्सव सम्पन्न

गरुड़ (बागेश्वर )। शहीद राम सिंह बोरा राजकीय जूनियर हाईस्कूल भगरतोला के वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
बतौर मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यालय प्रतिवर्ष निरन्तर प्रगति कर रहा है जिसके लिए विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। प्रधानाध्यापक महेश पन्त ने विद्यालय की उपलब्धियों को बताया और सभा का संचालन किया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा ने छात्र -छात्राओं के प्रयासों को सराहा। उप शिक्षा अधिकारी हिमांशु बिष्ट ने प्रसन्नता जताई, जिला पंचायत सदस्य भास्कर बोरा ने विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। क्षेत्र पंचायत सदस्य बिमोला, मैगड़ीस्टेट, ग्राम प्रधान भगरतोला, देवनाई, घिरतोली, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह बोरा, नारायण सिंह, गोपाल सिंह बोरा, राजेन्द्र सिंह बोरा, नवीन सिंह बोरा,राजेन्द्र सिंह किरमोलिया, नवीन चन्द्र मिश्रा, गणेश नैनवाल, भागीरथी मर्तोलिया, वन्दना पन्त, रमेश सिंह, योगेश गोस्वामी सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply