1,800 स्कूलों में रविवार की जगह हो रही शुक्रवार की छुट्टी, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली| भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दावा किया कि झारखंड में 1,800 स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी हो रही है| यह प्रमाण है कि देश इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा है| निशिकांत दुबे ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए कहा कि इस मामले में जांच एनआईए से कराई जाए, ताकि कड़ा संदेश दिया जा सके|