
बता दे उत्तराखंड में 2 लाख मतदाता गायब है| इनके नामों की जानकारी इस बार निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रदेशभर में बूथ-दर-बूथ किए गए सर्वेक्षण में सामने आई है| इन सभी को निर्वाचन कार्यालय ने नोटिस जारी किया है|
प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या में 24067 की कमी दर्ज की गई है|
बीते दिवस मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. वी षणमुगल ने विशेष पुनरीक्षण के बाद मतदाताओं, मतदेय स्थलों आदि से संबंधित जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान दी और कहा कि 27 जनवरी को प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 81,67,568 थी, जिसमें 42,35,953 पुरुष, 39,31,320 महिला, 295 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल थे|
27 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 81,43,501 हो गई है, जिसमें 42,18,089 पुरुष, 39,25,143 महिला, 269 ट्रांसजेंडर शामिल है|
बता दें, उत्तराखंड में इस बार निर्वाचन कार्यालय की ओर से बूथ-बूथ में घर-घर सर्वेक्षण कराया गया| इसके लिए विशेष टीम लगाई गई थी| जिसमें 1,91,376 मतदाता ऐसे पाए गए जो की सर्वे के दौरान गायब थे| आस-पास के गांव-मोहल्ले वालों ने उनके वहां न होने की बात कही है| इन सभी को निर्वाचन कार्यालय ने नोटिस जारी कर दिया है| अब 7 दिन में उन्हें जवाब देना है|
