ससुर बनाता था शारीरिक संबंध, बदले में महिला ने विदेश जाने के लिए मांगे पैसे, न देने पर कर दी हत्या

विदेश जाने के लिए 2 लाख रुपये देने से इनकार करने पर एक महिला ने अपने ससुर की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को बुजुर्ग का शव 5 सितंबर को मिला था।

Advertisements


शव पर चोट के कई निशान थे। फोरेंसिक पोस्टमॉर्टम से पता चला कि बुजुर्ग की मौत किसी कठोर वस्तु से सिर पर चोट लगने के कारण हुई है|


मामले में पुलिस ने जब बहू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसी ने अपने ससुर की हत्या की है। मामला गुजरात के डाकोर शहर के अंदर भगत जी कॉलोनी का है।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 75 वर्षीय मृतक का नाम जगदीश था। जो अपनी बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाता था और इस बात को छुपाने के लिए वह उसे पैसे देता था। समय बीतया गया और बहू का फेसबुक पर किसी के साथ चक्कर चलने लगा और वह विदेश जाने के लिए अपने ससुर से पैसे की मांग करने लगी। ससुर ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बहू ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी।
मृतक जगदीश लगभग तीन दिनों से लापता था। बुजुर्ग के गायब होने के बाद परिवार वालों में चिंता का माहौल बन गया। परिवार के बड़े बेटे ने राजस्थान में अपने रिश्तेदारों के घरों में खोजबीन की, लेकिन उसे अपने पिता की कोई खोज खबर नहीं मिली। बाद में जगदीश का शव एक कमरे के आलमारी के अंदर छिपा हुआ पाया गया।