चुनावी हलचल -: सरिता आर्य का विरोधी तेवर कांग्रेस के लिए बढ़ा रहा चिंता, दिक्कत कांग्रेसी नेताओं के साथ हुई वार्ता के बाद सरिता आर्य ने कहीं यह बात…..

कॉन्ग्रेस में टिकटों को अंतिम रूप दिए जाने की कवायत के साथ ही असंतोष बढ़ गया है| टिकट कटने की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य ने विद्रोही तेवर दिखाना शुरू कर दिया| और उन्होंने भाजपा में शामिल होने के संकेत दिए| उन्होंने शुक्रवार देर शाम भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की| जिसके बाद उन्होंने कहा कि टिकट मिला तो वह भाजपा में जाने से पीछे नहीं होगी|


शनिवार को महिला मोर्चा अध्यक्ष के इन तेवरों से कांग्रेस में हलचल पैदा हो गई| पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने दूरभाष पर सरिता से वार्ता की| उन्हें मनाने की कोशिश कुछ हद तक कामयाब रही| सरिता ने कहा कि सम्मान मिलेगा तो वह पार्टी में ही रहेगी|


सरिता आर्य नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है| लेकिन टिकट कटने की खबर मिलने के बाद विद्रोही तेवर दिखाना शुरू कर दिए है| बीती रात उन्होंने देहरादून में एक अतिथिगृह में भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की| जानकारी के अनुसार उन्होंने इस मुलाकात में नैनीताल से टिकट दिए जाने की मांग की थी|
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के तेवरों से पार्टी में शनिवार को दिन भर हलचल रही| सभी कांग्रेसी नेता उन्हें मनाने राज्य बीजापुर अतिथि शगृह पहुंचे| दोपहर में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लाया गया ताकि मीडिया के सामने यह पार्टी की पक्ष में स्थिति स्पष्ट कर सकें| सरिता ने मीडिया से बातचीत करते हुए बयान देकर फिर कांग्रेस को चौंकाया उन्होंने कहा कि उन्हें टिकट मिला तो वह भाजपा में चली जाएंगी| कहां की एक और कांग्रेस में महिलाओं को 40% टिकट देने की बात हो रही, दूसरी ओर एक महिला कांग्रेस अध्यक्ष का टिकट पक्का नहीं है| ऐसे में महिलाएं कांग्रेस छोड़ भी दे तो उन्हें वह नहीं रोक सकती| सरिता की वक्तव्य के बाद तुरंत पार्टी की बड़ नेता सक्रिय हुए| फोन पर तुरंत दिल्ली में मौजूद प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी राजेश धर्मानी व दीपिका पांडे सिंह से उनकी बात कराइए| उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी उनकी और महिलाओं के सम्मान को बरकरार रखेगी| मान-मनुहार के बाद सरिता आर्य का रोष कुछ हद तक शांत हुआ|
पत्रकार वार्ता के दौरान सरिता ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेताओं से उनकी बातचीत हुई है| केंद्रीय नेताओं से उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं का मान सम्मान नहीं होगा तो वह पार्टी में टिक नहीं सकेगी| जिस पार्टी में उन्हें सम्मान मिलेगा वह आ जाएगी| उन्होंने कहा कि उन्हें महिलाओं का सम्मान रखने का भरोसा दिलाया गया है| साथ ही कहा कि लोकतंत्र में सभी के लिए विकल्प खुले हैं| अभी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हुई है| प्रत्याशियों की सूची जारी होने से इंतजार करें| आगे उन्होंने कहा अभी पार्टी में ही हूं, आगे देखा जाएगा|