
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बीते दिवस भूकंप के झटके महसूस किए गए| स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम गरीब 4:56 बजे भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ| जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.8 मापी गई| भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किमी नीचे था|
जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय समेत मनेरी क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया| जिसमें जान- मान के नुकसान की कोई सूचना नहीं है|
बता दें, मौसम विभाग की ओर से 30 व 31 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के असर है जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा|
एक और दो सितंबर को चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है|

