वर्चुअल सभा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 60 से अधिक सीटों पर जीत का दावा……… जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड संबंधी गाइडलाइन को ध्यान में वर्चुअली सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि प्रदेश में जो 1.50 लाख करोड़ की विकास कार्यों से संबंधित योजनाएं चल रही है जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देगी और एक बार फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजय बनाएगी। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जनता के आशीर्वाद से इस बार भाजपा प्रदेश में 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में रहकर कुछ ना कर पाई कांग्रेस अब फिर से सत्ता में वापसी करने के लिए जनता को बरगला रही है। उनका कहना था कि भाजपा ने जितने विकास कार्य किए हैं कांग्रेस उसकी कल्पना भी नहीं कर सकती और सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत को गुंडा कहने वाली कांग्रेस आज उन्हीं का कट आउट बनवाकर जनता का मन जीतना चाहती है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि आज केंद्र सरकार की मदद से उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछ गया है। तथा केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर हल्द्वानी, देहरादून समेत राज्य के कई हिस्सों को दिल्ली से जोड़ने वाले मार्गो को सुगम बनाया है तथा उनकी दूरी भी कम की है। तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति के बाद केदारनाथ धाम को दिव्य और भव्य बनाया गया है। यही नहीं बल्कि जौली ग्रांट एयरपोर्ट को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाई अड्डा बनाने के लिए काम चल रहा है। और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आयुष्मान कार्ड के तहत मुफ्त इलाज मिल रहा है।

तथा उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस की तरफ निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सैनिकों की चिंता नहीं की लेकिन अब सैन्य प्रेमी होने का ढोंग कर रही है। यहा तक कि कांग्रेस ने हमेशा से ही वन रैंक वन पेंशन की मांग को भी दबाए रखा। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि अब जनता कांग्रेस के झूठे वादों में नहीं फसेगी तथा अपने आशीर्वाद से एक बार फिर से बीजेपी को पूर्ण बहुमत से विजय बनाएगी।