
बीते शुक्रवार को 25 मार्च 2022 को यूपी की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शपथ समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कई बड़े नेता मौजूद रहे। मगर योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह की धूम उनके पैतृक गांव पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड स्थित प्रचुर गांव में भी देखी गई। बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के दौरान उनके गांव में उनके सभी परिजन पहुंचे तथा सभी ग्रामीण भी उनके घर पर गए बीते शुक्रवार की सुबह से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पर खुशी का माहौल था ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर भजन कीर्तन किया और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सभी ने मिलकर नृत्य भी किया ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जताई। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का कहना था कि वे अपने बेटे की जीत से काफी खुश हैं। तथा अपने ससुराल से योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल भी अपने मायके पहुंची तथा भाई के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर उन्होंने काफी खुशी जताई तथा साथ में शशि पयाल ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर योगी आदित्यनाथ के रूप में सुशासन और सत्य की जीत हुई है। और उन्होंने यह भी बताया कि जब भाई चुनाव जीते थे तो उनकी बात उनसे हुई थी और उस दौरान योगी आदित्यनाथ ने उनसे सबसे मिलने के लिए गांव आने का वादा भी किया था। बता दे कि योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर बीते शुक्रवार को उनके घर पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई और जैसे ही शपथ ग्रहण के लिए योगी आदित्यनाथ को पुकारा गया सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनके घर को गूजा दिया।

