दिव्यांग और बुजुर्ग घर से कर सकेंगे मतदान, निर्वाचन आयोग ने हटाया व्यवधान…….. जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा, आगामी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष रह गया है| लोकतंत्र में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है| इस दफा पहली बार ऐसा होगा कि दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर की उम्र वाले बुजुर्ग घर बैठे मतदान कर सकेंगे| अब इन लोगों को मतदान करने के लिए मतदान स्थल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी| मतदान केंद्र दूर होने के कारण दिव्यांग और बुजुर्ग लोग मतदान से वंचित रह जाते हैं| जिससे मतदान में प्रतिशत तो घटता ही है साथ ही यह लोग मतदान के अधिकार से वंचित भी रह जाते हैं|


इसी बात को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने इन लोगों की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किया है| अब दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोग घर बैठे मतदान कर सकेंगे| इसके लिए उन्हें 12डी प्रपत्र भरकर देना होगा| मतदान के दिन मतदान कर्मी इनके घर पहुंचेंगे|


एडीएम अल्मोड़ा ने कहा कि निर्वाचन आयोग पहली बार आम चुनाव में इसका प्रयोग कर रहा है| उनका मकसद सभी को मतदान का अधिकार देना है| स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान में सभी की भूमिका सुनिश्चित करना लक्ष्य है| जिसके लिए यह कार्य किया जा रहा है|


जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 5900 दिव्यांग हैं और वहीं 80 साल से अधिक उम्र के 16071 बुजुर्ग है| यह सभी लोग समाज कल्याण विभाग से पेंशन लेते हैं| इस काम के लिए चुनाव आयोग ने कार्यवाही शुरू कर दी है| आचार संहिता लगाने के बाद ही यह स्पष्ट पता चल पाएगा कि ऐसे कितने लोगों ने मतदान के लिए आवेदन किया है| इसके बाद ही निर्वाचन आयोग इन लोगों के मतदान की व्यवस्था करेगा|