जिला बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, महेश परिहार अध्यक्ष कविन्द्र पंत और भावना जोशी उपाध्यक्ष निर्वाचित

अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना संपन्न हो गई है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का ताज महेश चंद्र सिंह परिहार के सिर सजा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जमन सिंह बिष्ट को को 64 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला था।

Advertisements


वही, उपाध्यक्ष पद पर कविंद्र पंत ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 130 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कुंदन सिंह लटवाल को 96 व दीवान​ सिंह को 24 मत हासिल हुए।
महिला उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी ने जीत दर्ज की है। उन्हें 157 मत प्राप्त हुए।