
उत्तराखंड की महिलाओं को आज रात 12:00 बजे से उत्तराखंड रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का मौका मिलेगा| बीते दिवस परिवहन निगम ने इसका आदेश जारी कर दिया है|
महिलाओं को न केवल उत्तराखंड बल्कि उन बसों में भी यह लाभ मिलेगा जो यूपी या अन्य राज्यों से होकर जाती है|
बता दे, दो दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी| इसके बाद परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से सोमवार को सभी मंडलीय प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधको को रक्षाबंधन में महिलाओं को किराए में छूट का आदेश भेजा गया| 30 अगस्त की रात 12:00 से 31 अगस्त की रात 12:00 बजे तक प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के भीतर निशुल्क यात्रा का मौका दिया जाएगा| उत्तराखंड रोडवेज की जो बसें यूपी से होकर आएगी वहां भी निशुल्क यात्रा रहेगी| इसके लिए कंडक्टरों को ई टिकट मशीन से शून्य राशि का टिकट जारी करने को कहा गया है|

