जीत तक ना पहुंच पाने के बावजूद मैच के दौरान लक्ष्य सेन किया शानदार प्रदर्शन

अल्मोड़ा। नगर के निवासी युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का पिछले मैचों में काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। लक्ष्य सेन ने हर बाजी जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। कड़ी मेहनत करके लक्ष्य इंडोनेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट में पहुंचे वहां उनका मुकाबला जापान के खिलाड़ी केंटो ममोटा से हुआ मैच के दौरान लक्ष्य ने ममोटा को काफी शानदार टक्कर दी हालांकि इस मैच में उन्हें जीत हासिल नहीं हो पाई मगर लक्ष्य ने इतना बड़ा सफर तय करके फाइनल में अपनी जगह बनाई और वहां भी दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी ममोटा को कड़ी चुनौती दी।

Advertisements

लक्ष्य सेन ने काफी कांस्य पदक जीते हुए है तथा इससे पहले के मैचों में भी उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि उन्हें इस मैच में 19-21 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मैच के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत कई अन्य खेल जगत के लोगों ने उन्हें बधाई दी। लक्ष्य सेन के पिता डीके सेन का संबंध भी खेल जगत से ही है वे एक राष्ट्रीय कोच है।