
.दिल्ली| वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के मकसद से दिल्ली में कई बड़े ऐलान किए गए हैं| जिसके तहत शनिवार से पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है| दूसरी ओर 50% सरकारी कर्मचारी अब वर्क फ्रॉम होम होंगे| अगले आदेश तक यह नियम लागू रहेगा| इसके साथ ही दिल्ली की सड़कों पर डीजल वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है|
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पत्रकार वार्ता के दौरान ग्रेडेड स्पाइस एक्शन प्लान के चौथे चरण को लेकर कई अहम ऐलान किए| इसके तहत डीजल वाहनों के प्रवेश पर अगले आदेश तक प्रतिबंध रहेगा| वहीं, बीएस- 6 गाड़ियों को ही दिल्ली में प्रवेश मिलेगा|
इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं को ले जाने या आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले ट्रकों और सभी सीएनजी इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर दिल्ली में ट्रकों की एंट्री बंद की गई है|
आवश्यक सेवाओं के अलावा दिल्ली में पंजीकृत डीजल चालित मध्यम माल वाहन और भारी माल वाहन के दिल्ली में संचालन पर प्रतिबंध लग गया है|
आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के लिए उपयोग किए जाने वाले बीएस-6 वाहनों को छोड़कर दिल्ली एनसीआर में चार पहिया वाहन एलएमडीएस के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है|
दिल्ली एनसीआर में राजमार्गों, फ्लाईओवर, पाइपलाइन जैसे सरकारी परियोजनाओं में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है|
दिल्ली सरकार ने अपने 50% कर्मियों को घर से काम करने की अनुमति दी है|

