भारतीय महिला क्रिकेट टीम राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है| उसने अपने तीसरी ग्रुप में बारबाडोस को 100 रन से हराया| महिला T20 क्रिकेट में भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है| इससे पहले 2018 में मलेशिया को 142 रन से हराया था| भारतीय टीम इस जीत के बाद ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है| ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर काबिज है| वही बारबाडोस और पाकिस्तान की टीम बाहर हो चुकी है| बारबाडोस ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया| भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाए| जवाब में बारबाडोस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 62 रन ही बना सकी| टीम इंडिया के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने घातक गेंदबाजी की| उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए| इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने 4 विकेट झटके थे| बताते चलें अर्धशतक लगाने वाली स्मृति मंधाना इस मैच में फेल हो गई| वह दूसरे ओवर में ही राउंड हो गई| मंधाना ने 7 गेंद पर 5 रन बनाए| इस दौरान एक चौका लगा|
Recent Posts
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025:- एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त, आप की स्थिति अलग-अलग अनुमानों में भिन्न
- बागेश्वर:- अनधिकृत व्यक्ति का वेयर हाउस परिसर में प्रवेश पर सख्ती से लगे रोक -डीएम
- बागेश्वर:- अग्निशमन एवं रोकथाम के वालियंटर,फायर फाइटर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण……डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
- बागेश्वर:- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत निकाली जन -जागरुकता रैली…..डीएम एवं एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
- Uttarakhand:- बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ अब जंगल की आग को लेकर भी पूर्वानुमान जारी करेगा मौसम विभाग