कोविद-19 अपडेट:- पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के इतने मामले….. जानिए मौत के आंकड़े

देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले काफी अधिक मात्रा में सामने आने लगे हैं और कोरोना का खतरा फिर से भारत पर मंडरा रहा है।

Advertisements

आज दिनांक 8 जनवरी 2024 को सोमवार के दिन स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत में कोविड के 605 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं और वही चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। इन आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4002 पहुंच गई है। बता दे कि दो केरल और एक कर्नाटक तथा एक त्रिपुरा से मौत के मामले भी सामने आए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 7 जनवरी से अब तक जेएन.1 सब वेरिएंट के कुल 682 नए मामले सामने आए हैं जिसमें से 199 कर्नाटक, 148 केरल, 139 महाराष्ट्र और 47 गोवा, 36 गुजरात, 30 आंध्र प्रदेश, 30 राजस्थान, 26 तमिलनाडु, 21 दिल्ली और तीन उड़ीसा से सामने आए हैं। कोरोना को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार काफी सतर्कता बरत रही है और सभी राज्यों को जागरूक रहने के लिए भी कहा गया है।