
नई दिल्ली| कोरोना की तीसरी लहर अब धीमी पड़ती दिखाई दे रही है| क्योंकि कोरोना की रफ्तार को अब ब्रेक लग गया है| बीते 24 घंटे में कोरोना की 3 लाख से कम मामले सामने आए हैं| वही 570 मरीजों की मौत हो गई है| दूसरी ओर 3,06,357 मरीज ठीक होने के बाद घर गए हैं|
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,86,384 मामले सामने आए हैं| लगातार तीसरे दिन कोरोना के मामले 3 लाख से कम मिले हैं|
कोरोना की धीमी पड़ती रफ्तार से हमें यह नहीं समझना चाहिए कि कोरोना अब पूरी तरह समाप्त हो गया है| हमें कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन तब तक करना होगा जब तक कोरोना पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता है|

