
नई दिल्ली| कल कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई थी लेकिन आज फिर कमी देखने को मिल रही है| बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 14,148 नए मामले दर्ज हुए हैं| कल बुधवार को कोरोना के 15,102 मामले दर्ज किए गए थे| अगर मंगलवार की बात करें तो 13,405 मामले दर्ज हुए थे| स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,48,359 हो गए है|

