Corona update -: देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना, जाने बीते चौबीस घंटों के आंकड़े

नई दिल्ली| देश में एक बार फिर कोरोना के मामले में बढ़ोतरी हुई है| भारत में लगातार दो दिन तक कोरोना के 10 हजार से कम मामले आए थे, लेकिन अब फिर कोरोना के केस 10,000 के पार हो गए हैं|
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 12,608 नए मामले दर्ज हुए हैं| जबकि 16,251 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं| देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या कम हो रही है| कोरोना के एक्टिव केस अब 1,01,343 रह गए हैं| देश में अभी डेली संक्रमण दर 3.48 फीसद है जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 4.20 फ़ीसदी हो गई है| इसके अलावा रिकवरी रेट 98.58 फ़ीसदी है|